Friday, March 29, 2024
HomeDESHPATRAधनबाद में विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशी मन्नान मलिक ने किया नामांकन

धनबाद में विपक्षी महागठबंधन के प्रत्याशी मन्नान मलिक ने किया नामांकन

भाजपा के शासनकाल में नक्सलवाद चरम पर है, राज्य की विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई, बेरोजगारी की मार से आम जनता त्रस्त है। इस बार चुनाव में जनता भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करते हुए उन्हें करारा जवाब देगी।उक्त बातें धनबाद में महागठबंधन की ओर से मन्नान मलिक के नामांकन करने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कही।



रांची / धनबाद

  • पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय हुए शामिल
  • कहा, विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का लहरेगा परचम

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा की शिकस्त होगी और विपक्षी महागठबंधन का परचम लहरेगा। श्री सहाय आज धनबाद में महागठबंधन के प्रत्याशी मन्नान मल्लिक के नामांकन के अवसर पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों से पूरे राज्य की जनता त्रस्त है। भाजपा के शासनकाल में नक्सलवाद चरम पर है, राज्य की विधि-व्यवस्था चरमरा गई है। महंगाई, बेरोजगारी की मार से आम जनता त्रस्त है। इस बार चुनाव में जनता भाजपा की गलत नीतियों का विरोध करते हुए उन्हें करारा जवाब देगी। श्री सहाय ने कहा कि मन्नान मल्लिक एक कर्मठ और जुझारू नेता रहे हैं। जनहित के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि के रूप में उनकी क्षेत्र में विशिष्ट पहचान है। उन्होंने धनबाद क्षेत्र के मतदाताओं से महागठबंधन के प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं के अलावा महागठबंधन में शामिल झारखंड मुक्ति मोर्चा सहित अन्य सहयोगी दलों के नेता और कार्यकर्ता भी काफी संख्या में मौजूद थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments