Friday, March 29, 2024
HomeDESHPATRAअखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, संगठन को...

अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, संगठन को सशक्त बनाने पर बल

रांची : विधानसभा के सभागार में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप सोनी ने किया और संचालन प्रधान महासचिव विक्रांत विश्वकर्मा ने किया। बैठक में झारखंड के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। बैठक में संगठनात्मक बिंदु पर चर्चा के बाद कमेटी विस्तारित की गई। संगठन का विस्तार करते हुए झारखंड प्रदेश को पांच प्रमंडल में बांटा गया और
कोल्हान प्रमंडल का प्रभारी शशशिकांत शर्मा, सह प्रभारी प्रभाकर विश्वकर्मा मनोनीत किए गए। वहीं,
पलामू प्रमंडल का प्रभारी कृष्णा विश्वकर्मा और सह प्रभारी शिवकुमार विश्वकर्मा को बनाया गया ।
जमशेदपुर के गंगा शर्मा को प्रदेश का संरक्षक चुना गया और श्रीकांत शर्मा को प्रदेश कार्यसमिति में रखा गया है।
अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा को पूरे प्रदेश की संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिला में जाकर वहां संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। आगामी 19 जनवरी 2020 को गिरिडीह के नवनिर्वाचित विधायक सुदीप कुमार सोनू का भव्य अभिनंदन करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर समाज की और कई गणमान्य लोग भी उपस्थित होंगे। पूरे प्रदेश के विश्वकर्मा वंशजों को जोड़ने का रणनीति बनाई गई प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ें और समाज की हर समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहें। बैठक में मुख्य रूप से गंगा शर्मा, शंकर प्रताप शर्मा, श्रीकांत शर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश प्रजापति, वरीय उपाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, रांची जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, महिला मोर्चा महामंत्री कमला शर्मा,निर्मला देवी, पुष्पा विश्वकर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, सीताराम प्रजापति, भीम शर्मा, गोपाल प्रजापति, अजय शर्मा, प्रदीप ठाकुर, अरविंद शर्मा के अलावा काफी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विक्रांत विश्वकर्मा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन गोपाल प्रजापति ने किया।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments