Thursday, March 28, 2024
HomeDESHPATRAजनसमस्याओं का त्वरित निदान मेरी प्राथमिकता- उर्मिला यादव

जनसमस्याओं का त्वरित निदान मेरी प्राथमिकता- उर्मिला यादव

रांची : जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर रहना जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस दिशा में जनप्रतिनिधियों को सदैव सजग रहने की आवश्यकता है। उक्त बातें रांची नगर निगम की वार्ड संख्या 41 की पार्षद व सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता उर्मिला यादव ने कही। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य बनता है। इस दिशा में सक्रिय रहना ही जनप्रतिनिधि होने की सार्थकता सिद्ध करता है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित निदान उनकी प्राथमिकता है। नागरिकों को बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में वह सतत प्रयासरत रहती हैं। इसके लिए रांची नगर निगम के अधिकारियों के साथ समय-समय पर वह वार्ता भी करती रहती हैं। श्रीमती यादव ने कहा कि क्षेत्र में जन समस्याओं का अंबार लगा रहता है। आम जनता की समस्याओं का जल्द निष्पादन करने से जनता के बीच अच्छा संदेश जाता है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर वह अपने क्षेत्र के विकास की दिशा में अग्रसर रहती हैं। उनका मानना है कि नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस दिशा में वार्ड पार्षदों और नगर निगम प्रशासन को समन्वय स्थापित कर काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम में अक्सर संसाधनों का अभाव रहता है। जिससे विकास योजनाएं प्रभावित होती हैं। इस दिशा में नगर विकास विभाग को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। ताकि रांची नगर निगम की छवि लोगों के बीच बेहतर बन सके।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments