Saturday, April 20, 2024
HomeDESHPATRAधर्मेंद्र तिवारी पुनः विश्व ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष मनोनीत

धर्मेंद्र तिवारी पुनः विश्व ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष मनोनीत

रांची : विश्व ब्राह्मण संघ के बोर्ड के निर्णय के अनुसार धर्मेंद्र तिवारी को पुनः झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इससे संबंधित निर्णय लेते हुए बोर्ड ने आज पत्र भी जारी किया। संघ के एग्जीक्यूटिव प्रेसिडेंट केसी पांडेय ने पत्र जारी किया। उन्हें झारखंड में ब्राह्मणों के हित के लिए कार्य करने की सलाह भी दी गई है। मार्च महीने में राज्य का एक सम्मेलन हेतु निर्देश भी दिया गया है। इस अवसर पर अलग-अलग संगठनों के लोगों ने धर्मेंद्र तिवारी को बधाई दी है और आशा की है कि समाज में समरसता स्थापित कर सबको साथ लेकर चलेंगे। धर्मेंद्र तिवारी ने सबके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान चलाएंगे, सदस्यता से सबको जोड़ेंगे और सबके सहयोग से नई ऊंचाइयों पर समाज को लेकर जाएंगे। जल्द ही बैठक कर राज्य स्तरीय पदाधिकारियों का चयन कर पंचायत से गांव तक जाकर लोगों को जोड़ेंगे। गरीब लोगों को कैसे रोजगार मिले, संस्कृति की रक्षा कैसे हो, गौ माता की रक्षा कैसे हो, पर्यावरण की रक्षा कैसे हो और बच्चों को अच्छी शिक्षा कैसे मिले, इस इस पर विशेष ध्यान देंगे। वैदिक शिक्षा पर भी जोर देंगे। उन्होंने कहा कि सर्वे भवंतु सुखिनः का भाव रखते हुए समाज में सबके सहयोग से हम सभी चलेंगे। उन्हें बधाई देने वालों में प्रमोद उपाध्याय, अरुण झा, रामदेव पांडे, संतोष त्रिपाठी, पवन पांडे, राजा दुबे, अरविंद दुबे, राजेश तिवारी, शंकर दुबे, प्रमोद सारस्वत, विमलेश सिंह, संतोष सिंह,- नाई संघ के महासचिव फेकू ठाकुर और क्षत्रिय सभा के ललन सिंह और जयसवाल समाज के सुबोध जयसवाल सहित अन्य लोग शामिल थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments