Saturday, April 20, 2024
HomeDESHPATRAबजट निराशाजनक :सुबोध कांत सहाय

बजट निराशाजनक :सुबोध कांत सहाय


रांची : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बजट पूरी तरह निराशाजनक है और कुल मिलाकर आई वाश है। केंद्र की भाजपा नीत सरकार ने उद्यमियों, व्यवसायियों, किसानों, महिलाओं, युवाओं के हितों के लिए बजट में कोई विशेष प्रावधान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि आयकर के दायरे में निम्न आय वर्ग के लोगों को भी शामिल कर दिया गया है। इससे भाजपा का चरित्र उजागर हो गया है। श्री सहाय ने कहा कि बजट में झारखंड की पूरी तरह उपेक्षा की गई है। इससे भाजपा सरकार की मंशा स्पष्ट जाहिर होती है। झारखंड की जनता ने भाजपा को सत्ता से बेदखल कर दिया है। इसलिए पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर केंद्र की भाजपानीत सरकार ने झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया है। बजट से यह साफ झलकता है।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments