Wednesday, April 24, 2024
HomeDESHPATRAसूबे के मुखिया कल करंगे झारखण्ड मंत्रिमंडल का विस्तार, 8 विधायकों के...

सूबे के मुखिया कल करंगे झारखण्ड मंत्रिमंडल का विस्तार, 8 विधायकों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की चर्चा

रांची : सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन कल करेंगे झारखण्ड मंत्रिमंडल का पहला विस्तार। जानकारी के मुताबिक राजभवन में कल 8 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

आपको बता दे कि हेमंत सोरेन ने पिछले 29 दिसंबर को झारखंड के मोराबादी मैदान में राज्य के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके साथ कांग्रेस के आलमगीर आलम व डॉ. रामेश्वर उरांव और राजद से सत्यानंद भोक्ता ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। झामुमो विधायक रविंद्र नाथ महतो को विधानसभा स्पीकर बनाया गया है। झामुमो, कांग्रेस व राजद ने गठबंधन करके झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें झामुमो ने 30, कांग्रेस ने 16 व राजद ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी। अभी सोरेन मंत्रिमंडल में उनकी पार्टी का एक भी सदस्य नहीं है। जबकि, कांग्रेस के 2 और राजद के एकमात्र विधायक को मंत्री बनाया गया है।

ये विधायक मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते है ?

जानकारी के अनुसार झामुमो से स्टीफन मरांडी, चम्पई सोरेन, हाजी हुसैन अंसारी, जोबा मांझी, जगन्नाथ महतो, दीपक बिरुआ व मथुरा प्रसाद महतो के नाम की चर्चा है।कांग्रेस से राजेन्द्र सिंह, दीपिका पांडेय, बन्ना गुप्ता के नाम की चर्चा है। हेमंत सोरेन ने दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से बातचीत में मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बानी है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कांग्रेस से कितने मंत्री बनेंगे और उन्हें कौन-कौन से पद मिलेंगे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments