Thursday, March 28, 2024
HomeDESHPATRAहार की डर से बौखलाए हैं रांची विधायक-झाविमो

हार की डर से बौखलाए हैं रांची विधायक-झाविमो

रांची विधानसभा में जेवीएम के पक्ष में सभी वर्ग के लोगों का झुकाव पार्टी के पक्ष में है। जेवीएम रांची सीट पर जीत जरूर दर्ज करेगी। इस संबध में जेवीएम की केन्द्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी स्वच्छ लोकतंत्र में आस्था रखती है। लोकतंत्र में मारपीट व हिंसा का कोई स्थान नही है। झाविमो, भाजपा की इस गुंडागर्दी पर चुप बैठने वाली नही है।

दिनांक 8 दिसम्बर, 2019 को सर्कुलर रोड स्थित न्यूक्लियस माॅल के समीप न्यूज 11 चैनल के इलेक्शन डिबेट के दौरान जेवीएम के रांची प्रत्याशी सुनील गुप्ता पर रांची विधायक श्री सी0पी0सिंह की मौजूदगी में भाजपा समर्थकों द्वारा किए हमले के बीच-बचाव में गंभीर रूप से घायल रांची महानगर महासचिव जितेन्द्र वर्मा के मामले की झारखंड विकास मोर्चा ने तीखी आलोचना की है।

भाजपा की गुंडागर्दी की झाविमो नेताओं की कड़ी भत्र्सना

9 दिसम्बर को जेवीएम कार्यालय डीबडीह, रांची में पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित कर भाजपा की इस गुंडागर्दी की कड़ी भत्र्सना की गई। बैठक में पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, केन्द्रीय सचिव राजीव रंजन मिश्रा, संतोष कुमार, केन्द्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह, छात्र मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सूरज टोप्पो, मीडिया प्रभारी तौहिद आलम, युवा मोर्चा के केन्द्रीय सचिव राहुल शाहदेव, अनिता गाड़ी, मोनू सिन्हा आदि मौजूद थे। सभी ने एक स्वर से बीजेपी के द्वारा की गई इस गुण्डागर्दी की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि रांची विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी सी0पी0सिंह हार के डर से बौखला गए हैं और अपने कार्यकर्ताओं से गुंडागर्दी करा रहे हैं। इनकी गुंडागर्दी का जवाब जनता चुनाव में इन्हें जरूर देगी। रांची विधानसभा में जेवीएम के पक्ष में सभी वर्ग के लोगों का झुकाव पार्टी के पक्ष में है। जेवीएम रांची सीट पर जीत जरूर दर्ज करेगी। इस संबध में जेवीएम की केन्द्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने कहा कि हमारी पार्टी स्वच्छ लोकतंत्र में आस्था रखती है। लोकतंत्र में मारपीट व हिंसा का कोई स्थान नही है। झाविमो, भाजपा की इस गुंडागर्दी पर चुप बैठने वाली नही है। हम लोकतात्रिंक तरीके से इस लड़ाई को लड़ेगें। पार्टी ने इस बाबत राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को लिखित पत्र भेजकर मामले में संज्ञान लेने की अपील भी की है।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments