Friday, April 19, 2024
HomeDESHPATRAजेपी नड्डा चुने गए भाजपा के 14वां राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

जेपी नड्डा चुने गए भाजपा के 14वां राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध हुआ चुनाव

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो गया है। कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) को आज निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए जेपी नड्डा के अलावा अन्य किसी नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया था। सोमवार को दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में जेपी नड्डा को 14वां राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। निर्वाचन अधिकारी और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने नड्डा के नाम की आधिकारिक घोषणा की।

जेपी नड्डा 1977 से 1979 तक रांची में रहे। उनके पिता रांची विश्वविद्यालय के कुलपति व पटना विवि के प्रोफेसर रहे। 1975 में जेपी आंदोलन में भाग लेने के बाद जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए।

1977 में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और सचिव बने थे। पटना से स्नातक के बाद नड्डा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की। 1983 में पहली बार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष चुने गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचने वाले जगत प्रकाश नड्डा 1993 में हिमाचल विधानसभा चुनाव लड़ने के बाद भाजपा विधायक दल के नेता बने थे। 1998 में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद नड्डा को पार्टी सीएम बनाना चाह रही थी लेकिन उनके पीछे हटने से प्रेम कुमार धूमल का नाम प्रस्तावित किया गया। 2009 में मंत्री पद छोड़कर वह दिल्ली चले गए।

भाजपा नेताओं ने नड्डा की सराहना की
भाजपा नेताओं ने सोमवार को जे पी नड्डा की सादगी की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि उनके विशाल संगठनात्मक अनुभव का पार्टी को लाभ मिलेगा और उनके नेतृत्व में पार्टी अच्छा काम करेगी। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वह हमेशा एक प्रेरक कार्यकर्ता रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के नेता ने एक उत्कृष्ट संगठनात्मक नेता के रूप में काम किया, चाहे एबीवीपी हो या भाजपा की युवा इकाई। यही नहीं वह मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान सफल स्वास्थ्य मंत्री भी रहे। उन्होंने विश्वास जताया कि नड्डा शाह के नेतृत्व में पार्टी को मिली बड़ी सफलताओं को आगे बढ़ायेंगे।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि शाह के नेतृत्व में पार्टी संगठन मजबूत स्थिति में है और नड्डा भविष्य में भाजपा के लिए और अधिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। एक अन्य केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने नड्डा की सादगी के लिए उनकी प्रशंसा की।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उपाध्यक्ष रमन सिंह ने भी सादगी के लिए नड्डा की सराहना की और विश्वास जताया कि शाह के नेतृत्व में आया स्वर्ण युग जारी रहेगा।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments