Wednesday, April 24, 2024
HomeDESHPATRAराष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मिलन समारोह में बोले राजेश गुप्ता, ओबीसी को...

राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के मिलन समारोह में बोले राजेश गुप्ता, ओबीसी को मिले समुचित सम्मान

रांची : राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा है कि ओबीसी समुदाय के लोगों को पूर्ववर्ती सरकारों में समुचित सम्मान नहीं मिला। उन्हें सिर्फ वोट बैंक के रूप में अब तक इस्तेमाल किया जाता रहा है। राज्य के विकास में ओबीसी समुदाय की महत्वपूर्ण भूमिका है बावजूद इसके इस समुदाय के लोग वर्षों से उपेक्षा का दंश झेलने को विवश हैं। ओबीसी समुदाय के उत्थान के लिए किसी भी सरकार में ठोस योजनाएं नहीं बनाई गई। इस समुदाय के लोगों को संविधान सम्मत आरक्षण का भी लाभ अब तक नहीं मिल पाया है। श्री गुप्ता राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों और सदस्यों के संग मिलन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के कार्यकाल में कई बार राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की ओर से संविधान सम्मत अधिकार दिए जाने का आग्रह किया गया लेकिन मोर्चा की मांगों की अनदेखी होती रही। उन्होंने कहा कि झारखंड की नई सरकार से राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा को आशाएं बंधी है। ओबीसी समुदाय से जुड़े लोगों को उनका वाजिब हक दिलाने की दिशा में मोर्चा के पदधारी सक्रियता से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति के क्षेत्र में ओबीसी समुदाय की महत्वपूर्ण सहभागिता रही है। उन्होंने राज्य मंत्रिपरिषद सहित बोर्ड व निगम में भी ओबीसी समुदाय के लोगों को समुचित स्थान देने की मांग की है। मिलन समारोह में मोर्चा के उपाध्यक्ष प्रो. प्रेम सागर केसरी, महासचिव मोहम्मद अल्तमस, छात्र मोर्चा के संयोजक नवीन साहू, युवा अध्यक्ष राहुल कमलापुरी, कुशवाहा एसएन सिंह, डॉ. धनंजय कुमार, सलाहकार, प्रदेश उपाध्यक्ष संजय चौरसिया, प्रदेश महासचिव मोहम्मद अल्तमस, राजीव राज, सूबेदार एसएन सिंह कुशवाहा, प्रदेश संगठन सचिव शत्रुघ्न राय, छात्र मोर्चा संयोजक नवीन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कमलापुरी, महानगर अध्यक्ष सुधीर राय, राम लखन साहू, संगठन सचिव राजेंद्र साहू, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद तय्यब,सुधीर कुमार, उमेश चौरसिया, विवेक चौरसिया, महासचिव नीतीश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments