रांची : लोहरदगा जिले में सीएए और एनआरसी के समर्थन में निकली रैली पर पथराव व हिंसा के बाद झड़प में घायल नीरज राम प्रजापति की मौत इलाज के क्रम में सोमवार को रिम्स में हो गयी़ उनके रिश्तेदार संतोष कुमार प्रजापति ने बताया कि नीरज की स्थिति में सुधार हो रही थी। अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गयी़।
भगदड़ के दौरान नीरज राम प्रजापति (40) का सिर पत्थर से टकरा गया था। वो किसी तरह घर पहुंचा जहां उसकी स्थिति खराब होने पर उसे सदर अस्पताल लाया गया। यहां से उसे 24 जनवरी को रांची स्थित आर्किड अस्पताल भेजा गया। वहां से नीरज को 25 जनवरी की शाम को रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई।