रांची : सेल रांची इकाइयों ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या धूमधाम और उल्लास के साथ मनाई। सेल रांची यूनिट्स और CGM (कार्मिक) के सभी चार कार्यकारी निदेशकों के मार्गदर्शन में, सेल की महिला कर्मियों ने ललित कला, खेल, ज्ञान, बागवानी आदि में उत्साह से लबरेज़ होकर विविध प्रतिस्पर्धाओं का लुत्फ़ उठाया।उत्सव का श्रीगणेश गृहस्थ के अपशिष्ट पदार्थों से कलात्मक शो-पीस की रचनात्मक प्रतियोगिता से हुई। जिसमें आरडीसीआईएस, सीईटी और एमटीआई की महिलाओं एवं परिवार वालों ने हिस्सा लिया। कई खेल कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें 30 महिला कर्मियों ने दम-ख़म दिखाकर पुरुष सहकर्मियों को अचंभित किया। बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
MTI हॉल में सुबह, SAIL के अध्यक्ष और निदेशक मंडल ने महिला कर्मचारियों को संबोधित किया। इसके बाद सभी ने इस्पात भवन के भव्य गुलाब-बागीचे में पौधे लगाए। फिल्मों एवं बॉलीवुड पर क्विज आयोजित की गई थी, जिसमे काफी रूचि देखी गयी। सुश्री कामाक्षी रमन, ED (HRD) और केके झा, ED (सुरक्षा) द्वारा आख़री सत्र में पुरस्कार वितरित किए गए। दिन के अंत में हुंडई प्रशिक्षकों द्वारा महिला कर्मचारियों को सुरक्षित ड्राइविंग टिप्स की ज्ञान प्राप्ति हुई।