रांची। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय ऑनलाइन ग्रीष्मकालीन जिम्नास्टिक शिविर सह कार्यशाला का समापन शुक्रवार को हुआ। इस शिविर में झारखंड राज्य के कई जिम्नास्ट खिलाडियों के अलावा प्रशिक्षक,ट्रेनर एवं एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया। शिविर में जिम्नास्टिक की कई विधाओं के सम्बंध में जानकारी दी गई। साथ ही जिम्नास्टिक खिलाडियों को एरोबिक,आर्टिस्टिक एवं रिद्मिक,फिटनेस, पावर,योगा,मेडिटेशन आदि के विभिन्न फॉर्मेट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।
कोविड-19 संक्रमण के नकारात्मक दौर में खिलाड़ियो को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने के उद्देश्य से दस दिवसीय ऑनलाइन ग्रीष्मकालीन जिम्नास्टिक शिविर- 2021का सफलता पूर्वक संचालन किया गया।
इस ग्रीष्मकालीन ऑनलाइन जिम्नास्टिक शिविर का आयोजन गूगल मिट के जरिये किया गया। शिविर में जिम्नास्ट कोच विकास कुमार गोप ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया एवं रिया कुमारी ने अच्छे खान पान ,डाइट एवं न्यूट्रिशन के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी।
वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से दूर रहने एवं खिलाडियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से ऑनलाइन जिम्नास्टिक शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विभिन्न कलाओं को भी प्रदर्शित किया। मौके पर झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष राजीव रंजन,संयुक्त सचिव आशुतोष द्विवेदी, कोषाध्यक्ष गोविंद झा,संदीप केडिया, राजवीर केरकेट्टा, हेमा कुमारी,शुभम वर्मा, डीप मांझी,सिंटू कुमार,आर्या विवेकानंद, पम्मी कुमारी,वशी खान,दीपिका लामा,नेहा कुमारी अंमत शर्मा,समेत जिम्नास्टिक संघ के कई खिलाड़ी एवं पदाधिकारीगण उपस्थित थे।इस दस दिवसीय ऑनलाइन जिम्नास्टिक शिविर में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को झारखंड जिम्नास्टिक संघ की ओर से ई सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर झारखंड राज्य जिम्नास्टिक संघ के राजीव रंजन एवं आशुतोष द्विवेदी ने सभी खिलाड़ियों ,प्रशिक्षकों, कोच ,ट्रेनर एवं संघ के सभी जिला के प्रतिनिधियों को सफलता पूर्वक आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। उक्त जानकारी हेमा कुमारी ने दी।
ऑनलाइन ग्रीष्मकालीन जिम्नास्टिक शिविर-सह कार्यशाला का समापन
प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र
Sourceनवल किशोर सिंह