Friday, May 10, 2024
HomeDESHPATRAगौ सेवा के प्रति समर्पित हैं श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के सदस्य

गौ सेवा के प्रति समर्पित हैं श्रीकृष्ण प्रणामी ट्रस्ट के सदस्य

  • रांची गौशाला में गायों को खिलाया तरबूज व हरी सब्जियां रांची। एमआरएस श्रीकृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट और सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली की रांची शाखा के सयुंक्त तत्वाधान मे ट्रस्ट के सदस्यों ने आज किसानों से तरबुज खरीद कर गायों को खिलाया।
    कांके प्रखंड के सुकूरहुटू गांव स्थित रांची गौशाला में रहने वाली लगभग 300 गौ माताओं को संस्था के सदस्यों ने तरबूज, हरा चारा एवं हरी सब्जियां खिलाकर गौ सेवा की। मौके पर वहां उपस्थित गुरु जी के शिष्यों ने गौ माता का पूजन भी किया। गौ सेवा के सभी कार्य राँची गौशाला के सह सचिव प्रमोद कुमार सारस्वत एवं संस्था के बसंत कुमार गौतम की देखरेख में हुई।
    कोरोना संक्रमण काल के दौरान परेशान सब्जी उत्पादक किसानों से तरबुज खरीद कर लगातार गौ माता की सेवा की जा रही है।
    गौ माता की सेवा अपने माता-पिता शान्ती देवी व जगदीश प्रसाद छावनिका की स्मृति में उनके पुत्र एवं पुत्रवधू निर्मल मधु छावनिका एवं उनके परिवार के सौजन्य से ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा की गई।
    सेवा के महान कार्य मे संस्था के सह संरक्षक बंसत कुमार गौतम, अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, संस्था के सदस्य प्रमोद सारस्वत, महेन्द्र पाण्डेय, धीरज गुप्ता,आलोक सिंह, धर्मजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने दी।
dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments