रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस एमवाई इकबाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि स्व. इकबाल ने झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश, मद्रास उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस और सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद को सुशोभित कर झारखंड-बिहार का नाम रोशन किया है। वह एक कुशल और अनुभवी न्यायविद रहे। उनका असामयिक निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।
श्री सहाय ने दिवंगत की आत्मा के शांति और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
जस्टिस एमवाई इकबाल ने झारखंड-बिहार को गौरवान्वित किया : सुबोधकांत सहाय
Sourceनवल किशोर सिंह