- चक्रधरपुर। झारखंड के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा बुधवार को चाइबासा जिला अन्तर्गत ग्राम टोन्टो पहुंच कर प्रतिनियुक्त बलों का उत्सावर्द्धन किया। उन्होंने कैंप का निरीक्षण कर नक्सलियों के खिलाफ अभियान की समीक्षा भी की। पुलिस महानिदेशक के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा मुरारी लाल मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ महेश्वर दयाल, पुलिस महानिरीक्षक, जगुआर अमोल होमकर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोलहान क्षेत् राजीव रंजन एवं पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम अजय लिन्डा भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण एवं समीक्षा के उपरान्त पुलिस महानिदेशक व अन्य पदाधिकारीगण ग्राम टोन्टो, पलीसई, एवं अन्य निकटवर्ती ग्रामों के आम नागरिकों के साथ बैठक की। जनसाधारण की आम समस्याओं की जानकारी भी ली। आम नागरिकों द्वारा सड़क सुविधा नही होने, पानी की कमी, हैन्ड-पम्प की आवश्यकता, कम गहराई की बोरिंग होने, बैंक नही होने, विद्यालयों में शिक्षक कम होने, बिजली कम आने, इन्दिरा आवास, वृद्धावस्था पेन्शन आदि से संबंधित समस्याओं की जानकारी दी गई। जिसपर संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय कर समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन पुलिस महानिदेशक द्वारा दिया गया।
तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक एवं उपरोक्त अन्य पदाधिकारियों द्वारा दो ग्रामो की फुटबाल टीमों के सभी सदस्यों को टी-शर्ट एवं फुटबाल दिए गए। महिलाओं एवं बुजुर्गों को साड़ी, धोती एवं गमछा, बच्चों को उपहार दिए गए, जिससे कि आम जनता मे पुलिस के प्रति सौहार्द उत्पन्न हो।
डीजीपी ने चाईबासा के ग्राम टोंटों स्थित पुलिस बल के कैंप का किया निरीक्षण
पुलिसकर्मियों का किया उत्साहवर्धन, ग्रामीणों का जीता विश्वास।
Sourceविनय मिश्रा