Thursday, July 4, 2024
HomeDESHPATRAपर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा...

पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण को बढ़ावा देने के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा व लीड्स संस्था के संयुक्त पहल

पौधा लगाएं पर्यावरण बचाएं : एके सिंह


रांची। महिंद्रा एंड महिंद्रा और लीड्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आम बागवानी का शुभारंभ किया गया। इसके तहत महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी 2500 आम के पौधे के लिए लीड्स संस्था को वित्तीय सहयोग कर रही है। लीड्स संस्था की ओर से पौधरोपण के इस कैंपेन को झारखंड के पांच जिलों में संचालित किया जा रहा है। ये जिले हैं लातेहार, लोहरदगा, सरायकेला खरसावां, पश्चिम सिंहभूम और सिमडेगा। सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा कम्पनी से मनोज कुमार (कॉमर्शियल मैनेजर, झारखंड) और एके सिंह, निदेशक, लीड्स, रांची द्वारा देवशंकर सिंह के एक एकड़ जमीन, जो ग्राम घांसीलारी, पंचायत डोमटोली, कोलेबिरा प्रखंड, सिमडेगा में है, वहां कुल 112 आम के पौधे लगा कर उदघाटन करते हुए पौधरोपण का शुभारंभ किया गया। श्री सिंह ने बताया कि 14 दिसंबर 2020 तक सभी पांच जिलों में कुल 2500 आम के पौधे लगाए जाएंगे।
इस दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के मनोज कुमार ने कहा कि पेड़ पौधा प्राकृतिक सुंदरता का एक अहम हिस्सा है। मनुष्य से लेकर सभी जीव -जंतुओं के लिए जीवन दायिनी है। जिसे देखते हुए सरकार द्वारा वायु प्रदूषण मुक्त कराने के साथ-साथ किसानों की आय बढ़ाने के लिए भी पेड़-पौधों को लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी उद्देश्य से महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी भी लीड्स के माध्यम से झारखंड के अनेकों जिलों में वृक्षारोपण का कार्य कर रही है।
लीड्स संस्था, रांची के डायरेक्टर एके सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे लगाना यज्ञ करने के बराबर है। एक पेड़ एक पुत्र से बढ़कर होता है। जो बड़ा होकर लोगों को जीवन देने का काम करती है। हर मनुष्य को अपने जीवन काल में कम से कम दस पेड़ जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि आज के समय में किसानों को अधिक फलदार पौधे लगाने के लिए बढ़ावा देने की जरुरत है, किसान अपने एक एकड़ जमीन से पांचवें साल से सालाना 50 से 60 हजार रूपए कमा सकता है, वहीं दसवें साल के बाद से एक एकड़ जमीन से किसान को प्रतिवर्ष तकरीबन एक लाख तक की कमाई होगी।
लीड्स संस्था, रांची से आए कृषि एक्सपर्ट रंजीत भेंगरा ने उपस्थित सभी किसानों को आम बागवानी के बीच में इंटर क्रॉपिंग खेती करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान अपने जमीन से आम के फल के साथ साथ साग, सब्जी उपजा कर अच्छी कमाई कर सकता है। इसके साथ उन्होंने समय समय पर लगने वाले खाद, दवा आदि की जानकारी दी। उन्होंने किसान को जैविक खाद प्रयोग करने को कहा।
मौके पर डोमटोली पंचायत के मुखिया सुगड जड़िया, उपेन्द्र कुमार, नरेन्द्र मिश्रा, अरुण कुमार, सहभागी विकास संस्था के कार्यक्रम समन्वयक आलोक कुमार, जोसेफ लुगुन, आकाश कुमार, विकास नायक, खुशबू कुमारी, अविनाश नायक, सुजाता कुमारी, हेलेन बिलुंग, दिलराज नायक सहित गांव के अन्य किसान भी उपस्थित थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments