Thursday, May 16, 2024
HomeDESHPATRAमेडिकल छात्रा पूजा भारती हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

मेडिकल छात्रा पूजा भारती हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग

झारखंड प्रदेश शोंडिक संघ का प्रतिनिधिमंडल मिला राज्यपाल से


रांची। झारखंड प्रदेश शोंडिक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल झारखंड के महामहिम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मु से राजभवन में पूर्वाहन 11 बजे मिला। उन्हें बताया गया कि गोड्डा के लोहिया नगर निवासी अवध कुमार पूर्वे की होनहार सुपुत्री पूजा भारती , जो शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग की छात्रा थी, उसकी नृशंस हत्या कर दी गई। विदित हो कि दिनांक 11 जनवरी 2021 को पूजा भारती अपने हास्टल से इम्तिहान में शामिल होने के लिए निकली थी, उसके बाद से ही लापता हो गई। दिनांक 12 जनवरी को रामगढ़ जिले के पतरातु डेम में हाथ पैर बांधा हुआ एक लड़की का शव मिला, जिसकी सूचना सोशल मीडिया,प्रिंट मीडिया, एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश में आग की तरह फ़ैल गई, उनके परिजनों ने शव की शिनाख्त पूजा भारती के रुप में की। उनके परिवार वालों ने शव की पहचान कर इसकी पुष्टि भी की।
इस संबंध में पूरे प्रदेश में पूजा भारती की हत्या को लेकर सर्व समाज, सभी समुदाय के बीच आक्रोश व्याप्त है। छात्र छात्राओं और अभिभावकों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। जिसे देखते हुए कांड की न्यायिक जांच के लिए झारखण्ड प्रदेश शोंडिक संघ का प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भेट वार्ता के लिए दोनों जगहों पर समय की मांग की गई। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रदेश से बाहर रहने के कारण समय नहीं मिला, लेकिन राजभवन से त्वरित रूप से झारखण्ड की महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मु जी के यहां से प्रतिनिधिमंडल को मुलाकात करने का समय दिया गया। झारखण्ड प्रदेश शोंडिक संघ का चार सदस्यों के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश महासचिव उमेश साहू ,प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र साहू ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उदय साहू ,एवं प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दिलीप नाथ साहू ने राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मु से मुलाक़ात कर विस्तार से इस काण्ड के बारे में जानकारी देते हुए इस काण्ड का उद्भेदन के लिए सीबीआई से जांच कराने की मांग करते हुए अभियुक्त को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से सख्त से सख्त सज़ा दिलाने की मांग झारखण्ड प्रदेश शोंडिक संघ ने की है। झारखण्ड प्रदेश शोंडिक संघ ने पूरे सुंडी समाज से अनुरोध किया है प्रदेश में शांति बनाए रखने की जरूरत है। समाज में आगे भी इसी तरह संगठित होकर अपने आवाज को बुलंद रखने की जरूरत है। झारखण्ड प्रदेश शोंडिक संघ की पहचान संगठन की सक्रियता के माध्यम से आज पूरे अखिल भारतीय स्तर पर सर्व समाज के बीच अच्छे संगठन के रुप में स्थापित हुईं है। पूजा भारती की हत्या की सीबीआई जांच की मांग को लेकर शान्ति पूर्ण तरीके से केंडल मार्च, मानव श्रृंखला बनाकर न्याय की मांग की जा रही थी, जिसपर झारखण्ड प्रदेश शोंडिक संघ ने संज्ञान लेते हुए राजभवन जाकर महामहिम राज्यपाल श्रीमती द्रोपदी मुर्मु से भेंट कर न्याय की गुहार लगाते हुए सीबीआई जांच कराने की मांग की है ,इसी तरह मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भी पूजा भारती की हत्या की सीबीआई जांच कराने के लिए मांग की है। उक्त जानकारी
प्रदेश मंत्री सह प्रवक्ता वीरेंद्र साहू ने दी।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments