Friday, May 17, 2024
HomeDESHPATRAरांची समेरिटंस लेडिज सर्किल ने सेनेटरी नेपकिन निर्माण मशीन किया डोनेट

रांची समेरिटंस लेडिज सर्किल ने सेनेटरी नेपकिन निर्माण मशीन किया डोनेट

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना जरूरी : संजय सेठ

  • रांची। महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रयासरत संस्था रांची समेरिटंस लेडिज सर्किल-169 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव सहयोग करने में जुटी है। इस क्रम में रातू प्रखंड अंतर्गत हुरहूरी गांव में रांची समेरिटंस लेडीज़ सर्कल- 169 एवं वनवासी कल्याण केन्द्र , रांची द्वारा महिलाओं के लिए माहवारी के समय उपयोग आने वाली सैनिटेरी नेपकिन उत्पादन की मशीन लगायी गई। यह मशीन सामाजिक संस्था वनवासी कल्याण केन्द्र , रांची की एक स्वयं सहायता महिला समूह ‘शारदा महिला उत्थान’ समिति को दी गयी हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ उपस्थित थे। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।इस यूनिट की स्थापना एवं उद्घाटन समारोह का आयोजन निकिता किरण सरावगी (अध्यक्ष, लेडीज़ सर्कल) के सौजन्य से हुआ। समारोह में अतिथि ओम प्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष वनवासी कल्याण केन्द्र भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन प्रायोजक लेडीज़ सर्कल द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि लेडीज़ सर्कल संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा, महिलाओं के उत्थान तथा अन्य सामाजिक कार् के प्रति समर्पित है। मौके पर सर्कल की अध्यक्षा निकिता सरावग़ी, उपाध्यक्ष लीना गिरधर भी मौजूद थीं। कोरोना के मद्देनज़र देश-विदेश से कई अतिथि व संगठन के सदस्य ज़ूम के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े रहे। समारोह में विशेष अतिथि व मुख्य आयोजक फ़्रान्स लेडीज़ सर्कल की राष्ट्रीय अध्यक्षा 20-21 श्रीमती ओरेलि टूईल व समाज सेविका शारदा पोद्दार,स्कॉटलैंड से ज़ूम पर उपस्थित रही। रांची समैरिटन लेडीज़ सर्कल की अध्यक्ष निकिता सरवगी ने जानकारी दी कि इस मशीन द्वारा न केवल महिलाओं के लिए सस्ती क़ीमत पर अच्छी गुणवत्ता वाली 6000 सैनिटेरी नेपकिन प्रतिदिन बनाई जा सकेगी, बल्कि तक़रीबन 20 महिलाओं को रोज़गार भी उपलब्ध होगा। निकीता सरावगी ने बताया कि यह मशीन लेडीज़ सर्कल अंतर्राष्ट्रीय संस्था “प्रोजेक्ट क्रीमसन’ के तहत लगाया गया। समारोह में रीझू कच्छप, महामंत्री व प्रतिभा गोयल,उपाध्यक्ष राँची महानगर वनवासी कल्याण केन्द्र, राघव राणा, ग्राम विकास प्रमुख, जयाकुमारी, आलोक ओरम उपस्थित थे। उद्घाटन समारोह को सफल बनाने में प्रीति, ख़ुशबू, नैना, मिनाली, अंशु, स्नेहा, हर्षा, नेहा व राउंड टेबल 244 के सदस्य अनिश, पीयूष, अनिरुध, अभिषेक, राहुल, देवांश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उक्त जानकारी सिद्धार्थ चौधरी ने दी।
dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments