रांची : चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव से बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी मिलने रांची के रिम्स अस्पताल पहुंची। साथ में मीसा भारती भी मौजूद थी। लालू से मुलाकात के लिए दोनों को जेल प्रबंधन की विशेष अनुमति मिलने के बाद ही मुलाकात संभव हुई है। लालू के जेल जाने के बाद लालू से उनकी यह पहली मुलाकात होगी। राबड़ी देवी एयरपोर्ट पर काले चश्मे में दिखी। कुछ दिन पहले ही राबड़ी देवी के आंख का ऑपरेशन हुआ है।
इससे पहले दिल्ली से राबड़ी देवी बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची पहुंचीं, जहां झारखंड राजद अध्यक्ष अभय सिंह ने उनका स्वागत किया। लालू यादव इन दिनों रिम्स में इलाज करा रहे हैं। लालू से हर शनिवार को मुलाकातियों का दिन होता है। अधिकतम तीन व्यक्ति लालू से मुलाकात कर सकते हैं।