Monday, May 13, 2024
HomeDESHPATRAजेसीआई रांची उड़ान का होली मिलन समारोह आयोजित

जेसीआई रांची उड़ान का होली मिलन समारोह आयोजित

विनीत कुमार की रिपोर्ट

रांची। जेसीआई रांची उड़ान द्वारा 17 मार्च (गुरुवार) को धूमधाम के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निधि बियानी, रितु गाड़ोदिया एवं तनु पोद्दार अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत विभिन्न प्रकार की खेल और मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। जिसमें होली से संबंधित प्रश्न उत्तर किए गए। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। विजेता जेसी शिल्पी अग्रवाल रहीं। दूसरे दिन संस्था की बहनों द्वारा वीडियो बनवाया गया और जो सर्वश्रेष्ठ वीडियो था उसे विजेता घोषित किया गया। जिसमें पहली विजेता नेहा गाड़ोदिया एवं दूसरी विजेता कीर्ति बुधिया रहीं।
जेसीआई रांची उड़ान की नवनिर्वाचित अध्यक्ष निधि सर्राफ एवं प्रिया पोद्दार ने संयुक्त रूप से कहा कि होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, एक प्यार भरा त्यौहार है। जिसमें पराए भी अपने हो जाते हैं। जितने यह रंग खूबसूरत लगते हैं, उतना ही खूबसूरत अपनी जिंदगी को बनाइए। जेसीआई की सारी मेंबर ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर धूमधाम से हर्ष उल्लास के साथ होली मिलन समारोह में भाग लिया। इस मौके पर जेसीआई के रांची उड़ान के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद उठाया।
कार्यक्रम में राखी जैन, विनीता चितलांगिया, निधि सर्राफ ,सचिव प्रिया पोद्दार, राखी गंगवाल जैन, अर्चना मुरारका, आभा भंडारी, वृंदा अग्रवाल, शिखा खीरवाल ,कोमल रूंगटा, अनीता अग्रवाल, अनीता सोमानी ,श्वेता भाला ,रूपा मोदी, विनीता सिंघानिया, ईशा खन्ना, नीतू छपरिया उपस्थित रहीं। यह जानकारी जेसीआई रांची उड़ान की मीडिया प्रभारी पूजा सरावगी ने दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments