Tuesday, May 14, 2024
HomeNATIONALराहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है, 50 साल की बूढ़ी...

राहुल गांधी को लड़कियों की कमी नहीं है, 50 साल की बूढ़ी को क्यों फ्लाइंग किस देंगे- कांग्रेस MLA

दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य महिला बीजेपी सासंदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लोकसभा में फ्लाइंग किस दी।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कथित फ्लाइंग किस पर लोकसभा में मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब बिहार की एक महिला कांग्रेस विधायक ने अजीबोगरीब बयान देकर इस विवाद को और हवा दे दी है। नवादा के हिसुआ से विधायक नीतू सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के पास लड़की की कमी नहीं है। 50 साल की बूढ़ी को क्यों फ्लाइंग किस देंगे? कांग्रेस विधायक नीतू सिंह का यह बयान अब चर्चा में है। बता दें कि दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत अन्य महिला बीजेपी सासंदों ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने लोकसभा में फ्लाइंग किस दी। 

नीतू सिंह ने कहा- साजिश के तहत सारे आरोप

नीतू सिंह ने आगे कहा कि राहुल गांधी तो स्पीकर की ओर इशारा कर रहे थे। स्मृति ईरानी ने ऐसा कैसे मान लिया राहुल गांधी उनके तरफ ही कुछ इशारा कर रहे हैं। स्मृति ईरानी को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने ऐसा आरोप लगाया है। उनको पहले अपना देखना चाहिए कि जो सहेली उनको संरक्षण दी और मदद की, उसके पति को भगाकर शादी कर ली। हमलोगों ने पूरा वीडियो देखा। इसमें फ्लाइंग किस जैसी बात तो नजर नहीं आ रही है। यह सारे आरोप एक साजिश के तरह लगाए गए हैं। सारी बात झूठ है, निराधार है। 

मंत्री पद की दावेदार हैं

हिसुआ से कांग्रेस विधायक नीतू सिंह सिंह ने कुछ दिन पहले ही मंत्री पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी। उन्होंने कहा था कि महिला होने के नाते उन्हें भी मंत्री बनाया जाना चाहिए। मैं आधी आबादी का प्रतिनिधितत्व करती हूं इसलिए हमें मंत्री पद जरुर मिलना चाहिए। उनका कहना है कि बिहार में कांग्रेस के 19 MLA हैं, जिनमें सिर्फ दो महिलाएं हैं। कांग्रेस कोटे से अभी सिर्फ दो मंत्री है और दोनों ही पुरुष हैं। इसलिए महिला होने के नाते हम दो महिलाओं में से किसी एक को भी मंत्री जरुर बनाया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एक ओर नीतीश कुमार महिलाओं के हक और अधिकार की बातें करते हैं वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन में महिलाओं की भागीदारी बहुत ही कम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments