Thursday, May 9, 2024
HomeDESHPATRAअपराधमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करना मुख्य लक्ष्य : अजय लिंडा

अपराधमुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करना मुख्य लक्ष्य : अजय लिंडा

चाईबासा से विनय मिश्रा की रिपोर्ट


चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम) : भारतीय पुलिस सेवा 2008 बैच के तेज-तर्रार व कर्मठ पुलिस अधिकारी व चाईबासा के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने में जुटे हैं। श्री लिंडा एक जांबाज पुलिस अधिकारी के रूप में बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। वह जहां भी पदस्थापित रहे, वहां अपराध नियंत्रण, नक्सल विरोधी अभियान को गति देने तथा आम जनता को पुलिस के निकट लाने वाले पुलिस कप्तान के रूप में उनकी पहचान रही है। श्री लिंडा की प्रथम पदस्थापना किरीबुरू में हुई। वहां एएसपी के पद पर अपनी कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए उन्होंने एक ईमानदार पुलिस पदाधिकारी के रूप में विशिष्ट पहचान स्थापित की। तत्पश्चात जमशेदपुर में ग्रामीण एसपी और सिटी एसपी के पद पर भी सेवारत रहे। उन्होंने गोड्डा, लातेहार, पाकुड़, पलामू के पश्चात 14 सितंबर 2020 को पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) के पुलिस कप्तान के रूप में योगदान दिया।
श्री लिंडा झारखंड में भारतीय पुलिस सेवा के ऐसे अधिकारी हैं, जिन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी के रूप में भी तीन माह तक कार्य किया। व्यवहारकुशल और मृदुभाषी श्री लिंडा एक ओर आम जनता के लिए सरल, सहज हैं, वहीं, अपराधियों के लिए एक सख्त पुलिस अधिकारी हैं। अपराध नियंत्रण, नक्सल गतिविधियों पर काबू पाना, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के लिए सतत प्रयासरत रहना उनकी खासियत है। पश्चिम सिंहभूम जिला में निरंतर नक्सल विरोधी सघन अभियान चलाकर नक्सलियों के नापाक मंसूबों को ध्वस्त करने में वे सफल रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के भटके हुए युवाओं का आह्वान करते हुए वह उन्हें समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए सदैव प्रेरित करते रहते हैं। पश्चिम सिंहभूम जिला में नक्सली गतिविधियों पर काबू पाने के लिए उनकी रणनीति काफी कारगर साबित हुई है। नक्सलियों का सफाया उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विभिन्न थानों का निरंतर निरीक्षण कर थाना व पुलिस कर्मियों की समस्याओं से अवगत होते हुए उसके निराकरण की दिशा में भी वे प्रयासरत रहते हैं।
पुलिस कप्तान श्री लिंडा बातचीत के दौरान बताते हैं कि लोगों को पुलिस से काफी अपेक्षाएं रहती है। जनाकांक्षाओं के अनुरूप बेहतर विधि-व्यवस्था देने की दिशा में पुलिस-प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए वह हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं।
पश्चिम सिंहभूम जिला पुलिस लोगों के लिए बेहतर कार्य करें यह उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आम जनता के बीच पुलिस की छवि बेहतर बनाने और अपराध मुक्त समाज निर्माण के लिए सतत प्रयासरत रहने वाले जांबाज पुलिस अधिकारी अजय लिंडा अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली से समाज के हर तबके में लोकप्रिय हैं।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments