Tuesday, May 14, 2024
HomeDESHPATRAझारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने की तीन सितंबर को मशाल जुलूस व...

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने की तीन सितंबर को मशाल जुलूस व 15 नवम्बर को झारखंड बंद की घोषणा


रांची। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा , केंद्रीय समिति की बैठक सोमवार को नया टोली स्थित फेनोमिना गार्डन में हुई। बैठक के प्रथम पाली में राज्य सरकार से झारखंड आंदोनकारियों के लिए विशेष सत्र आहूत करने की मांग को लेकर
3 सितंबर 2021 को राज्य के सभी जिला में मशाल जुलूस निकालने व राज्य के स्थापना दिवस पर झारखंड आंदोलनकारियों के मान सम्मान, पहचान, पेंशन व नियोजन के सवाल को लेकर 15 नवम्बर 2021 को
संपूर्ण झारखंड बंद करने का निर्णय लिया गया। इस बंद में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाने व सभी आकस्मिक सेवा मुक्त होंगे ।
जबकि दूसरी पाली में संगठन के विस्तार करते हुए उतरी छोटानागपुर प्रमंडल के धनबाद –
संतोष सहाय राजू महतो व डाॅ.वीरेंद्र कुमार सिंह,बोकारो जिला – राजू महतो, संतोष सहाय, सत्यदेव राय,रामगढ़ आर के मेहता व राजू महतो,हजारीबाग – संतोष सहाय व सत्यदेव राय चतरा – राशिद खान व सूरज देव भगत,कोडरमा – राजकमल महतो व रूपलाल महतो ,गिरिडीह – राजकिशोर मेहता ,डाॅ. वीरेंद्र कुमार सिंह व अनिल वर्णवाल, संथाल परगना प्रमंडल – दुमका – किशोर किस्कू व रूसी सोरेन,साहिबगंज – रामजी भगत व प्रफुल्ल तत्वा,पाकुड़ – जर्मन बासकी व मेरी टुडू,गोड्डा – प्रफुल्ल तत्वा व मेरी टुडू , देवघर – जर्मन बासकी व पुष्कर महतो,जामताड़ा – आजम अहमद व सर्जन हंसदा , दक्षिणी छोटनागपुर – रांची – अजीत मिंज व अश्विनी कुजुर, खूंटी – राजू महतो व अश्विनी कुजुर, गुमला – अश्विनी कुजुर व आजम अहमद, सिमडेगा – गैब्रिएल खाखा व राजू महतो, लोहरदगा – राजू महतो व आजम अहमद , पलामू प्रमंडल – मेदनी नगर – सूरज देव भगत व अरुण पांडेय, गढ़वा – कामेश्वर पांडेय व सूरज देव भगत लातेहार – पुष्कर महतो व कामेश्वर पांडेय, कोल्हान प्रमंडल – पुर्यी सिहभुम व सरायकेला – खरसावां

  • पुष्कर महतो तथा पश्चमी सिहभूम – सरोजनी कच्छप व राजू महतो को प्रभारी मनोनीत किया गया।
    बैठक में मुख्य अथिति झारखंड आंदोलकारी जर्मन बास्की मौजूद थे। अध्यक्षता कार्यकारी अध्यक्ष राजू महतो व मंच संचालन अश्विनी कुजुर व पुष्कर महतो ने की। धन्यवाद ज्ञापन कुमुद कुमार वर्मा ने की।
    मौके पर रंजीत बाड़ा,
    सुखदेव हेमरोम, रूसी लाल मरांडी,दिवाकर साहू,
    विनीता खलखो, मोनिका देवी,श्याम सुंदर साहू, रंजीत उरांव, किंकर चौहान,पंकज मंडल,मनोज पासवान,अमर तिग्गा सहित अन्य उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments