Wednesday, May 1, 2024
HomeJHARKHANDदिशोम गुरू शिबू सोरेन से मिले सुबोधकांत सहाय, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

दिशोम गुरू शिबू सोरेन से मिले सुबोधकांत सहाय, दी नववर्ष की शुभकामनाएं

दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा किया।

नए साल के मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय शनिवार को दिशोम गुरू शिबू सोरेन से उनके आवास पर जाकर मिले। उन्होंने पुष्प गुच्छ देकर शिबू सोरेन को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। दोनों ने एक दुसरे को नववर्ष की बधाई देने के बाद करीब आधा घंटा साथ बैठ कर चर्चा की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने राज्य में वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा किया। दोनों ने आगामी लोकसभा चुनाव और इंडिया गठबंधन के तहत एकजुटता, भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने पर भी चर्चा की। बाहर निकलने पर सुबोधकांत सहाय ने कहा कि गुरूजी और हम बहुत पुराने साथी हैं। नववर्ष की बधाई देने के लिए गुरूजी के पास आये थे। इस दौरान वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य के संदर्भ में भी चर्चा की गयी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments