Friday, May 10, 2024
HomeJHARKHANDपंडित राजकुमार शुक्ल की 145वीं जयंती पर साहित्योदय शब्दांजलि का विशेष आयोजन...

पंडित राजकुमार शुक्ल की 145वीं जयंती पर साहित्योदय शब्दांजलि का विशेष आयोजन 23अगस्त को


रांची। महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की 145 वीं जयंती पर अंतर्राष्ट्रीय गोष्ठी सह परिचर्चा का आयोजन 23अगस्त को सुबह 11बजे से शुरू होगा। इसका लाइव प्रसारण पूरे विश्व में एक साथ तीन चैनलों पर होगा। जिसमें देश-विदेश सहित कई राज्यों के बुद्धिजीवी, अभिनेता, समाजसेवी भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि कार्यक्रम का विषय “भारत की आजादी में पंडित राजकुमार शुक्ल का योगदान” रखा गया है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व हर साल उनकी जयंती पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है, लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए इसबार ऑनलाइन लाइव कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित कर उन्हें शब्दांजलि सुमन अर्पित किया जाएगा। उन्होंने पंडित शुक्ल के चाहनेवालों से लाइव कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपनी शब्दांजलि देने की अपील की है।
कार्यक्रम की शुरुआत में पंडित राजकुमार शुक्ल और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ऊपर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन के अध्यक्ष अजय राय करेंगे। वहीं, कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात टीवी पत्रकार व सुप्रसिद्ध साहित्यकार पंकज प्रियम करेंगे। उन्होंने बताया कि विगत दो वर्षों से साहित्योदय न केवल साहित्य, बल्कि कला-संस्कृति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों को मुखरता के साथ उठाता रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए गत 22 मार्च से ही “कोरोना से जंग, साहित्योदय के संग” जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। साहित्योदय अबतक डेढ़ हजार से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कविसम्मेलन, चर्चा-परिचर्चा, गोष्ठी, वेबिनार, ऑनलाइन प्रतियोगिता और सम्मान समारोह का आयोजन कर चुका है। साहित्योदय द्वारा कई साझा पुस्तक और त्रैमासिक पत्रिकाओं का भी प्रकाशन किया जा रहा है। पंडित राजकुमार शुक्ल को समर्पित यह विशेष शब्दांजलि उसी कार्यक्रम की महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसे पंडित राजकुमार शुक्ल फाउंडेशन के साथ मिलकर किया जा रहा है।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments