Friday, May 10, 2024
HomeDESHPATRAबिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी महागठबंधन की सरकार : सुबोधकांत सहाय

बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी महागठबंधन की सरकार : सुबोधकांत सहाय

पटना। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि बिहार में इस बार पूर्ण बहुमत से महागठबंधन की सरकार बनेगी। विगत दिनों संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के दौरान 71 सीटों पर हुए मतदान के रुझान से यह स्पष्ट हो गया है कि शेष बचे दो चरणों में भी बिहार की जनता महागठबंधन को पूर्ण समर्थन देगी। श्री सहाय शनिवार को देशपत्र से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान में बिहार में मतदाताओं का व्यापक जनसमर्थन महागठबंधन को मिला है। जनता ने महागठबंधन के प्रति विश्वास जताते हुए मतदान किया। श्री सहाय ने कहा कि भाजपा -जदयू गठबंधन को बिहार की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। भाजपा-जदयू के शासनकाल में जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया, बल्कि नीतीश कुमार की कई जनविरोधी नीतियों से जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विगत 15 वर्षों के शासनकाल में बिहार का अपेक्षित विकास नहीं हुआ। नीतीश कुमार ने राज्य को विनाश के कगार पर लाकर खड़ा कर दिया। बिहार की जनता उनके मंसूबों को भांप चुकी है। जनता ने भाजपा-जदयू गठबंधन को सबक सिखाने का निर्णय ले लिया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपानीत सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में तकरीबन दस हजार उद्योग बंद हो गए। वहीं, कई लघु व कुटीर उद्योग बंदी के कगार पर हैं। निजीकरण को बढ़ावा देते हुए अपने चहेते पूंजीपतियों की तिजोरी भरने में मोदी सरकार जुटी है।
श्री सहाय ने कहा कि झारखंड में बेरमो और दुमका उपचुनाव में भी महागठबंधन की भारी मतों से जीत होगी। बेरमो और दुमका विधानसभा क्षेत्र की जनता भाजपा की नीयत से वाकिफ हो चुकी है।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments