Thursday, May 16, 2024
HomeBIHARबिहार विस चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी नागरिक अधिकार...

बिहार विस चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करेगी नागरिक अधिकार पार्टी : मनीष कुमार सिन्हा

पटना। नागरिक अधिकार पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार सिन्हा ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इस संबंध में अभी से ही पार्टी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। श्री सिन्हा ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ाने और संगठन को सशक्त करने की दिशा में भी प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही सभी जिलों में जिला कमेटियों का गठन कर जिलाध्यक्ष और अन्य पदधारियों का मनोनयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों से प्रेरित होकर बिहार की जनता का रुझान नागरिक अधिकार की पार्टी की ओर हो रहा है। बिहार की जनता बदलाव चाह रही है। एनडीए और यूपीए के शासनकाल में बिहार का अपेक्षित विकास नहीं हो सका। जनता अभी भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। सड़क, पानी,बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की आवश्यकता है। इस दिशा में नागरिक अधिकार पार्टी समर्पित भाव से जुटी रहेगी। श्री सिन्हा ने कहा कि नागरिक अधिकार पार्टी की प्राथमिकताओं में जनहित के कार्यों को तरजीह देना और जन समस्याओं के निराकरण के प्रति सदैव तत्पर रहना शामिल है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए और यूपीए दोनों के शासनकाल को देखा है। दोनों गठबंधन की सरकारों ने जनता के साथ न्याय नहीं किया है। बिहार की जनता राजनीतिक विकल्प के तौर पर नागरिक अधिकार पार्टी को देख रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव में जनता ने उन्हें समर्थन दिया तो बिहार का कायाकल्प करेंगे। बिहार की जनसमस्याओं के त्वरित निदान के प्रति समर्पित रहेंगे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में नागरिक अधिकार पार्टी को व्यापक जन समर्थन देने की जनता से अपील की है।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments