Saturday, May 4, 2024
HomeJHARKHANDक्षितीश राय और डॉ.अनुज को पद्मश्री सम्मान देने से बढ़ेगा झारखंड का...

क्षितीश राय और डॉ.अनुज को पद्मश्री सम्मान देने से बढ़ेगा झारखंड का गौरव : राजेंद्र प्रसाद

मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित

  • रांची : मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने झारखंड आंदोलनकारी,साहित्यकार और बहुमुखी प्रतिभा के धनी क्षितीश कुमार राय एवं डॉ. भुवनेश्वर अनुज का नाम पद्मश्री के लिए केंद्र सरकार को अनुशंसित करने का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित किया है। पत्र के माध्यम से क्षितीश कुमार राय एवं डॉ भुवनेश्वर अनुज के संबंध में उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा है कि उक्त दोनों शख्सियत झारखंड के उन विभूतियों में से हैं, जिन्होंने झारखंडवासियों के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। अलग राज्य के लिए आंदोलन में श्री राय व डॉ. अनुज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। साहित्यिक और सांस्कृतिक रूप से झारखंड को समृद्ध करने में भी इनकी भूमिका रही है। पद्मश्री सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने अपने पत्र में श्री राय की एवं डॉ अनुज की साहित्यिक और झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका की भी चर्चा की है। उन्होंने कहा है कि श्री राय और डॉ. अनुज को यह सम्मान मिलने से उनका उत्साहवर्द्धन होगा। श्री राय एवं डॉ. अनुज का यह सम्मान पूरे झारखंडवासियों का सम्मान होगा। ज्ञात हो कि श्री राय सरकारी नौकरी छोड़ कर झारखंड आंदोलन में शामिल हुए थे। वे नागपुरी कवि एवं प्रख्यात नागपुरी गीतकार भी हैं। इनके द्वारा लिखी गई कई पुस्तकें विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल हैं। वहीं, डॉ. भुवनेश्वर अनुज आन्दोलनकारी और प्रख्यात साहित्यकार हैं इन्होंने भी कई किताबें लिखी हैं। प्रख्यात शिक्षाविद डॉ अनुज व श्री राय को पद्मश्री सम्मान मिलने से झारखंड का गौरव बढ़ेगा।
dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments