रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश भाजपा की ओर से आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज के मन की बात कार्यक्रम से देश की जनता में अपनी संस्कृति ,परंपरा,ज्ञान,विज्ञान योग,आयुर्वेद के प्रति आस्था और गहरी हुई है। विश्व इसे प्रमाणिकता के साथ अब अपनाने लगा है। उन्होंने कहा कोरोना संकट के बीच भारत ने कैसे अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप विश्व के कल्याण की चिंता की है इसे पीएम मोदी ने देश की जनता को अवगत कराया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में आज देश के किसान ,मजदूरों ने अपने कठिन परिश्रम से देश के अन्न भंडार भरे है,कोरोना वारियर्स ने लडाई को मजबूती से लड़ा है।एक कुशल और दूरद्रष्टा नेतृत्व ने 130 करोड़ देशवासियों को योद्धा बना दिया है। श्री प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान जिसमे मास्क का सदैव प्रयोग,दो गज की सामाजिक दूरी के साथ जहां तहाँ नही थूकने को कड़ाई से अपनाकर हम देश को कोरोना मुक्त करने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन करें।