Sunday, May 19, 2024
HomeBIHARमगध सुपर 30 के आठ छात्र-छात्राएं जेईई एडवांस में सफल

मगध सुपर 30 के आठ छात्र-छात्राएं जेईई एडवांस में सफल

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । समाज के लिए,समाज के द्वारा और सुपर 30 के जनक पूर्व डीजीपी, बिहार अभयानंद के मार्गदर्शन में वर्ष 2008 से संचालित मगध सुपर 30 के छह छात्र और दो छात्राएं जेईई-एडवांस की मेघा सूची में जगह बनाने में सफल रहे हैं। इनमें एक झारखंड के चतरा जिला के जोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरी का रौनक का है। वहीं, एक दैनिक समाचार पत्र के संवाददाता का पुत्र धर्मजीत भी है।
मगध सुपर 30 के अध्यक्ष अखौरी निरंजन प्रसाद, सह सचिव अर्जुन यादव और कोषाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि झारखंड के चतरा जिला के जोरी के रौनक का 13002 AIR तथा 1653 EWS रैंक है। जबकि अमन कुमार का 11956 AIR तथा 1478 EWS रैंक है।प्रतीक सोनी का 20668 AIR है। वहीं,विपीन कुमार का 23822 AIR तथा 5699 OBC, वैष्णवी का 25176 AIR और 6111 OBC, धर्मजीत कुमार का 24822 AIR तथा 6001 OBC रैंक है। जबकि छोटू पासवान का Prep.SC 996 और नेहा राज का Prep.SC 3447 रैंक जेईई/एडवांस के मेघा सूची में है। मार्गदर्शक अभयानंद,संरक्षक गीता कुमारी, डा.कौशलेंद्र प्रताप सिंह,डा.अनूप केडिया,उषा डालमिया, सुशीला डालमिया, शिव कैलाश डालमिया, डा.श्रीकांत सिंह,‌‌‌‌ पंकज कुमार सचिव मगध सुपर 30 एवं अन्य ने सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।साथ ही कहा है कि कोरोनावायरस को लेकर बच्चों को एक ही छत के नीचे रखकर पठन-पाठन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद छात्र-छात्राओं का जेईई मेन और एडवांस की मेघा सूची में जगह बनाना काफी मायने रखता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments