रांची। शहर के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तुषार कांति शीट ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होना और इसकी आधारशिला रखा जाना संपूर्ण भारतवासियों के लिए गर्व की बात है। यह भारतीय सभ्यता और संस्कृति के संरक्षण व संवर्द्धन की दिशा में भी ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली क्षण की काफी दिनों से प्रतीक्षा थी। श्री शीट ने इस अवसर पर निवारणपुर स्थित तपोवन मंदिर में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धालुओं संग खुशियां मनाई। पूरा तपोवन मंदिर परिसर भगवान श्रीराम और माता जानकी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। इस अवसर पर तुषार कांति ने कहा कि अयोध्या में श्रद्धालुओं की आस्था के प्रतीक भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण होने से भारतवासियों का सपना साकार हो गया।
राम मंदिर निर्माण संपूर्ण भारतवासियों के लिए गर्व की बात : तुषार कांति
Sourceनवल किशोर सिंह