Wednesday, May 15, 2024
HomeDESHPATRAरोहित बने रांची महानगर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

रोहित बने रांची महानगर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई


रांची : युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा को रांची महानगर युवा कांग्रेस का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्हें उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बनाये जाने पर कांग्रेसियों में हर्ष का माहौल व्याप्त है। श्रद्धानंद रोड रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्ष प्रिंस बट्ट ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। नई कार्यकारिणी समिति में रोहित सिन्हा को रांची महानगर युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि इससे पूर्व वर्ष 2018 के तत्कालीन जिला अध्यक्ष राजीव नारायण ने जिला कार्यकारिणी में रोहित को महासचिव मनोनीत किया था। तभी से रोहित संगठन को मजबूत एवं धारदार बनाने में लगे रहे। रोहित ने कहा कि पार्टी ने जो नई जिम्मेवारी दी है, उसे ईमानदारी के साथ पूरा करुंगा।
रोहित को उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, बीसीसीआई के उपाध्यक्ष आईपीएल के पूर्व चेयरमैन पूर्व मंत्री, भारत सरकार, राजीव शुक्ला, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख,कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व महागामा विधायक दीपिका पांडेय, बेरमो विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह,खिजरी विधायक राजेश कच्छप,युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सन्नी,प्रभारी इमरान अली,झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव,उपाध्यक्ष कुमार राजा,श्वेता सिंह ,कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर ,मानस सिन्हा , संजय लाल पासवान, विधायक इरफान अंसारी, ज्योति सिंह मथारू,संगठन मंत्री रविंद्र सिंह , राजेश गुप्ता छोटू,राजीव रंजन प्रसाद , शमशेर आलम , राकेश सिन्हा, आलोक दुबे,युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उज्ज्वल प्रकाश तिवारी, कांग्रेस खेलकूद विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, सहकारिता विभाग के अध्यक्ष बबलू शुक्ला, एससी विभाग के अध्यक्ष केदार पासवान, महासचिव कुलदीप कुमार, राहुल रॉय,नीरज, राहुल, संजीव, विकास, विनोद सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments