Friday, May 3, 2024
HomeBIHARविकास का झूठा दावा करते रहे हैं नीतीश : सुबोधकांत सहाय

विकास का झूठा दावा करते रहे हैं नीतीश : सुबोधकांत सहाय

मुजफ्फरपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार में विकास का झूठा दावा करते रहे हैं। महज कागजी घोड़े दौड़ा कर जनता को दिग्भ्रमित करते रहे हैं। विगत 15 वर्षों में बिहार में सुशासन देने का उनका दावा बिल्कुल झूठ है। श्री सहाय मंगलवार को चुनावी दौरे के क्रम में मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर देश में लागू लॉकडाउन के दौरान अन्य राज्यों से लौटने वाले बिहारी मजदूरों, छात्रों के साथ केंद्र की भाजपा सरकार और बिहार की नीतीश सरकार ने कैसा सलूक किया, यह जगजाहिर है। प्रवासी मजदूरों को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया। न तो केन्द्र सरकार और न ही बिहार सरकार ने उनकी कोई मदद की। अब किस मुंह से मजदूरों, छात्रों से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन की सरकार ने बिहार का विकास नहीं, बल्कि विनाश किया है। नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में महंगाई, बेरोजगारी, अराजकता बढ़ी है। भाजपा-जदयू गठबंधन की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान है। इसीलिए इस बार चुनाव में भाजपा जदयू को हाशिए पर धकेलते हुए सत्ता परिवर्तन करने का मन बना लिया है। पूरे बिहार में बदलाव की बयार तेजी से बह रही है। श्री सहाय ने कहा कि भाजपा-जदयू गठबंधन की गलत नीतियों से त्रस्त जनता ने इस बार चुनाव में महागठबंधन को व्यापक जनसमर्थन देकर सत्ता सौंपने का निर्णय ले लिया है।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments