रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने शुक्रवार को कांग्रेस के महागामा विधायक दीपिका पांडे एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती, विस्तार एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बैठक की।
बैठक में मुख्य रूप से कांग्रेस आपके द्वार, जन चौपाल, सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं कल्याणकारी योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने एवं जनता की मौजूदा समस्याओं पर विशेष रुप से रणनीति बनाई गई।
विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि मौजूदा हालात में आज जनता की समस्याओं का समाधान करना जरूरी है। प्रोफेशनल कांग्रेस जनचौपाल एवं कांग्रेस आपके द्वार के तहत लोगों की समस्याओं का समाधान करती है, तो जनता को इससे बहुत लाभ मिलेगा। इसके साथ ही इन सारे कार्यक्रमों के माध्यम से प्रोफेशनल कांग्रेस द्वारा आमजनों को जनकल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया जाएगा, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। प्रोफेशनल कांग्रेस के इस अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग करने का उन्होंने आश्वासन दिया।
प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कांग्रेस आपके द्वार, जनचौपाल राजधानी रांची सहित राज्य के सभी जिलों में विशेष रुप से यह अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला चैप्टर के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को विशेष रुप से जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल कांग्रेस का ‘सेवा ही लक्ष्य’ एकमात्र उद्देश्य है। प्रोफेशनल कांग्रेस इन कार्यक्रमों के साथ-साथ राज्य सरकार के मौजूदा जनकल्याणकारी योजनाओं को सही लाभुकों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
बैठक में अनिल सिंह, कृष्णा सहाय, गौरव आनंद, राजीव चौरसिया, आसिफ जियाउल ,पीयूष अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित थे।
विधायक दीपिका पांडे सिंह ने प्रोफेशनल कांग्रेस और पार्टी कार्यकर्ताओं संघ की बैठक आम जनता की समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता : विधायक
Sourceनवल किशोर सिंह