देवघर : सामाजिक कार्यकर्ता सुरेशानंद झा ने निरंतर लोक डाउन अवधि में सेवा कार्य करते रहे है चाहे वो रोज लगभग 300 से उपर लोगों के लिए खाना की व्यवस्था हो या जरूरतमंद को राशन की व्यवस्था हो या दवाई की हो लगातार उनके द्वारा सेवा कार्य किया जा रहा हैं। लेकिन लोक डाउन अवधि बढ़ने के बाद गर्मी और शहर में तेज धूप को देखते हुए आज उन्होंने हम सभी के लिए कोरोना से बचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस के लिए तौलिया ,सेनेटाइजर, मास्क उपलब्ध कराया। श्री झा ने कहा कि वैसे तो इनलोगो के कार्य की सराहना सभी करते ही है। लेकिन मै मानता हूं कि इस आपदा और महामारी के समय अपनी जान की परवाह किए बिना जिस तरह से 24 घंटा हमलोग के लिए कार्य कर रहे है। इनका कर्ज देवघर वासी कभी उतार नहीं पाएंगे। इनके इस कार्य में इनके साथ सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद वर्मा भी थे।