Monday, May 13, 2024
HomeDESHPATRAसरला बिरला पब्लिक पब्लिक स्कूल, रांची में दुर्गोत्सव

सरला बिरला पब्लिक पब्लिक स्कूल, रांची में दुर्गोत्सव

देवी के नौ स्वरूपों पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। छात्रों ने रंग बिरंगे वस्त्र पहनकर डांडिया और गरबा नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।

राँची:
सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में दुर्गा पूजा बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर देवी दुर्गा के मंत्रोच्चार से गूंज उठा। विद्यार्थियों द्वारा मां दुर्गा की आराधना में गीत और देवी दुर्गा के नौ अवतारों में महिला सशक्तिकरण की प्रासंगिकता के बारे में बताया गया। शांति और पवित्रता का पर्याय देवी के नौ अवतारों के प्रतीक रूप में तैयार छात्राओं ने अपने अभिनय से सबका का मन मोह लिया। देवी के नौ स्वरूपों पर लघु नाटिका का मंचन किया गया। छात्रों ने रंग बिरंगे वस्त्र पहनकर डांडिया और गरबा नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया।
विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख डॉ० प्रदीप वर्मा ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की तथा दुर्गा पूजा के अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।
प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने हमारे जीवन में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताते हुए कहा कि देवी की पूजा तभी सार्थक होगी जब हम नारी का सम्मान करेंगे। उन्होंने सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और कहा कि मां दुर्गा सब पर अपनी कृपा बनाए रखें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments