Monday, May 13, 2024
HomeDESHPATRAवार्ड 15 की जनसमस्याओं से रूबरू हुए प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष...

वार्ड 15 की जनसमस्याओं से रूबरू हुए प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल

प्रोफेशनल कांग्रेस हर समस्याओं का समाधान करने किस दिशा में सतत प्रयासरत है।

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल सोमवार को वार्ड नंबर 15 के अंजुमन कॉलोनी स्थित कोनका रोड का भ्रमण कर जनसमस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान मुहल्लेवासियों ने जलजमाव, स्ट्रीट लाईट, नाली, स्लैब साफ-सफाई आदि समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। स्थानीय निवासियों ने बताया कि बरसात के मौसम में जलजमाव से काफी परेशानी होती है। मेन रोड का गंदा पानी आवासों में घुस जाता है। गंदे पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है। वहीं, स्ट्रीट लाइट की भी समस्या है। नाली खुली है, स्लैब नहीं रहने से दुर्घटना को आमंत्रित करती रहती है। मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहता है। इससे महामारी की आशंका बनी रहती है।
श्री जायसवाल ने भ्रमण के दौरान सभी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक देखा-सुना। उन्होंने कहा कि नगर निगम के मेयर एवं स्थानीय विधायक के उदासीन रवैये के कारण शहर की स्थिति नारकीय बनी हुई है। भाजपा के मेयर, डिप्टी मेयर एवं स्थानीय विधायकों ने शहर को बदहाल स्थिति में छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आमजनों की समस्याओं को लेकर काफी गंभीर हैं। राज्य सरकार आमजन के समर्थन से बनी है। प्रोफेशनल कांग्रेस हर समस्याओं का समाधान करने किस दिशा में सतत प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि बरसात के समय में रांची नगर निगम एवं स्थानीय विधायक को अपनी जिम्मेवारियों को पूरी ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना चाहिए। लेकिन भाजपा के जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेवारियों से भाग रहे हैं, जिस कारण आम जनता की परेशानी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि शहर के जिन जिन क्षेत्रों में बारिश के पानी से जलजमाव, गंदगी एवं जन समस्याएं उत्पन्न हो रही है उसे तुरंत निगम अपने संज्ञान में लेकर समाधान करे तथा आमजनों को मूलभूत सुविधायें मुहैया कराये।
मौके पर आसिफ अहमद ने कहा कि रांची नगर निगम की लापरवाही के कारण स्थिति खराब है। बरसात में हर दिन नये-नये परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोड, नाली, स्ट्रीट लाइट प्रमुख समस्या है। निदान की सख्त जरूरत है।
इस अवसर पर मो. मुस्लिम, जावेद खान, मारूफ अहमद, मो. जैद ,मो. इरशाद, मोहशीन अहमद, मो. फिरोज, मो.रिंकू ,भोलू खान, अकबर ,मो. रियाज, सलीम खान, जैद खान ,खालिद मोहम्मद ,कैसर, जफर खान ,मो. आरजू सहित अन्य मौजूद थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments