Tuesday, May 14, 2024
HomeJHARKHANDअंतरराष्ट्रीय जेनरल नॉलेज ओलिंपियाड (आई०जी०के०ओ०) 2021-22 में सरला बिरला के छात्रों द्वारा...

अंतरराष्ट्रीय जेनरल नॉलेज ओलिंपियाड (आई०जी०के०ओ०) 2021-22 में सरला बिरला के छात्रों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन

कक्षा-सातवीं के अथर्व गुप्ता ने जोनल रैंक-3 तथा कक्षा आठवीं के मोहम्मद अम्मार अहमद ने जोनल रैंक-4 प्राप्त किया।

राँची:

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय जेनरल नॉलेज ओलिंपियाड में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। कक्षा-सातवीं के अथर्व गुप्ता जोनल रैंक-3 तथा जोनल कांस्य पदक सहित विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण पत्र तथा ₹1000 का गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया। कक्षा आठवीं के मोहम्मद अम्मार अहमद ने जोनल रैंक-4 तथा जोनल रजत पदक सहित विशिष्ट उपलब्धि प्रमाण-पत्र तथा ₹1000 का गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया। हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि कक्षा तीसरी के जश्न सुखीजा, कक्षा पांचवीं की अरीबा इरम फातिमा, कक्षा छठवीं के आदित्य यशस्वी सिंह और समृद्धि पोद्दार तथा कक्षा आठवीं के देवांश, विभोर सिंहा और यशवीर ने पदक तथा विशिष्ट प्रमाण पत्र जीते। जश्न सुखीजा, आदित्य यशस्वी सिंह और समृद्धि पोद्दार ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन द्वारा प्रत्येक ने ₹500 का गिफ्ट वाउचर प्राप्त किया। कक्षा तीसरी के अराध्या राय, अग्रिम सिंहा और अर्श शांडिल्य ने, कक्षा चैथी की अनुष्का राज ने, छठवीं कक्षा की नव्या राज तथा कक्षा आठवीं के हर्षित राज ने भी आई०जी०के०ओ० में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

विद्यालय के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रमुख श्री प्रदीप वर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके द्वारा किए गए परिश्रम की सराहना की।

प्राचार्या श्रीमती परमजीत कौर ने छात्रों को शुभकामनाएँ दी और उन्हें अपने उज्ज्वल भविष्य को साकार करने के लिए लगनपूर्वक परिश्रम करते रहने के लिए अभिप्रेरित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments