Friday, May 17, 2024
HomeJHARKHANDवंदे भारत को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, रांची-पटना वन्दे भारत की...

वंदे भारत को प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, रांची-पटना वन्दे भारत की हुई शुरुआत

भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि एक दिन में पांच (वंदे भारत) ट्रेनों का उद्घाटन किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही आज झारखंड को पहली वन्दे भारत ट्रेन का तोहफ़ा मिला है। उद्घाटन से पहले वंदे भारत रांची के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर खड़ी थी। राँची रेलवे स्टेशन को उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर ख़ूबसूरती से सजाया गया था। तिरंगे में रंगा राँची स्टेशन आज दुल्हन की तरह लग रहा था। स्टेशन परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पहले दिन विभिन्न स्कूलों के बच्चों को भी वंदे भारत ट्रेन में फ्री में सफर करने का मौका दिया गया है।

पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश दौरे पर हैं, इस दौरान राजधानी भोपाल स्थित रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से पांच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई गई। भारत के इतिहास में यह पहली बार है कि एक दिन में पांच (वंदे भारत) ट्रेनों का उद्घाटन किया गया है।

सप्ताह में 6 दिन चलेगी राँची-पटना वन्दे भारत एक्सप्रेस 

आज से यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन पटना-राँची के लिए नियमित रूप से चलेगी। वन्दे भारत के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन सहित सीएम हेमंत सोरेन, केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, , पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, रांची सांसद संजय सेठ, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, आदित्य प्रसाद और महुआ माजी आदि हैं। केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद संजय सेठ, सीपी सिंह समेत अन्य कई गणमान्य भी मौजूद थे।

उद्घाटन के मौक़े पर झारखंड के 10वीं से 12वीं तक के लगभग 200 स्कूली बच्चों को वंदे भारत ट्रेन में फ्री में सफर कराया गया। वन्दे भारत ट्रेन में सफ़र के दौरान बच्चे काफ़ी उत्साहित दिखे। बच्चों ने वंदे भारत, स्वच्छ भारत आदि विषयों पर कविता और पेंटिंग भी बनाई है।

वन्दे भारत ट्रेन में पहली बार सफ़र कर रहे स्कूली छात्र अपनी पेंटिंग्स के साथ
प्रधानमंत्री ने आज कुल पांच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है
  1. रानी कमलापति-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  2. खजुराहो-भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस
  3. मडगांव (गोवा)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस
  4. धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
  5. हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments