Thursday, May 2, 2024
HomeNATIONALICC World Cup 2023: 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच, 5 अक्टूबर...

ICC World Cup 2023: 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान का मैच, 5 अक्टूबर को भारत खेलेगा पहला मैच

5 अक्टूबर को पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा।

BCCI ने भारत में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। इस बार वर्ल्ड कप की मेज़बानी भारत को मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा। वहीं भारत अपना सबसे रोमांचक मुक़ाबला अपने चीर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के साथ 15 अक्टूबर को खेलेगा। क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत में खेला जाएगा।

BCCI के शेड्यूल के अनुसार वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। 5 अक्टूबर को पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी खेला जाएगा। मेजबान भारत का पहला मुक़ाबला 8 अक्टूबर को चेन्नई में पांच बार के विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया से होगा। वहीं ICC World Cup 2023 का सबसे रोमांचक मुक़ाबला 15 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।

ICC World Cup 2023 भारत के 10 शहरों में खेले जाएँगे 

ICC World Cup 2023 का आयोजन भारत के 10 प्रमुख शहरों में किया जाएगा। जिसमें अहमदाबाद, पुणे, बेंगलुरु, धर्मशाला, हैदराबाद, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, मुंबई और कोलकाता शामिल हैं। वहीं विभिन्न टीमों के खिलाड़ी अपने अभ्यास मैचों की तैयारी हैदराबाद, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में 29 सितंबर से 3 अक्टूबर तक कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments