Tuesday, May 21, 2024
HomeJHARKHANDरांची के अनुमंडल सहित अंचल और प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई...

रांची के अनुमंडल सहित अंचल और प्रखंड कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की हुई फेरबदल, देखें पूरी लिस्ट

12 कार्यालय अधीक्षक, 32 प्रधान लिपिक, 43 उच्च वर्गीय लिपिक, 38 निम्न वर्गीय लिपिक और 77 राजस्व उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है।

रांची जिले में विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित 202 कर्मचारियों सहित अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। रांची के उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी ने 22 जून को ही इनकी ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी कर दिया है। 15 जून को जिला स्थापना समिति की बैठक में ज़िले में लंबे समय से कार्य कर रहे कार्यालय अधीक्षक, प्रधान लिपिक, उच्च वर्गीय लिपिक, निम्न वर्गीय लिपिक एवं राजस्व उप निरीक्षक के तबादले का निर्णय लिया गया था। नियमित प्रोन्नति मिलने के बाद इन लोगों को नयी जगह पर पोस्टिंग दी गयी है।

3 जुलाई तक जॉइन नहीं करने पर वीरमित मान लिया जाएगा 

12 कार्यालय अधीक्षक, 32 प्रधान लिपिक, 43 उच्च वर्गीय लिपिक, 38 निम्न वर्गीय लिपिक और 77 राजस्व उपनिरीक्षकों का तबादला किया गया है। सभी को ट्रांसफ़र किए गए नये कार्यालय में 3 जुलाई तक योगदान देने के लिए कहा गया है। यदि 3 जुलाई तक ये सभी संबंधित कार्यालय में अपना योगदान नहीं देते हैं तो 4 जुलाई तक सभी को स्वत: विरमित मान लिया जायेगा।

पिछले 22 साल से एक ही जगह जमे लोगों का भी हुआ तबादला

वर्ष 2001 से सदर अनुमंडल रांची में (मुख्यमंत्री सचिवालय में प्रतिनियुक्ति) कार्यालय अधीक्षक के पद पर काम कर रहे रविभूषण दूबे को जिला स्थापना शाखा (प्रतिनियुक्ति मुख्यमंत्री सचिवालय) भेज दिया गया है। रिहाना शमीम, जो सदर अनुमंडल रांची में कार्यालय अधीक्षक थीं, को जिला नक्सल/ जनसंवाद शाखा में ट्रांसफर कर दिया गया है। पिछले 15 साल से मांडर प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित उच्च वर्गीय लिपिक संतोष कुमार भगत का भी ट्रांसफर अंचल कार्यालय लापुंग कर दिया गया है। रातू प्रखंड कार्यालय में तैनात बरनावास टोप्पो (दिव्यांग) को जिला राजस्व शाखा रांची भेज दिया गया है।

यहाँ देखें पूरी लिस्ट:
झारखंड प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों का तबादला

झारखंड प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है। इसके तहत विवेक कुमार सुमन को रांची का नया उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। यहां जानें किन-किन उप निर्वाचन पदाधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है। इस संबंध में मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

अधिकारियों का नाम : कहां थे : कहां गये

  • पूर्णिमा कुमारी : चतरा : धनबाद
  • विवेक कुमार सुमन : बोकारो : रांची
  • कानू राम नाग : पूर्वी सिंहभूम : सरायकेला-खरसावां
  • प्रियंका सिंह : सरायकेला-खरसावां : पूर्वी सिंहभूम
  • प्रिंस गोडविन कुजूर : सिमडेगा : खूंटी
  • शैलेश कुमार सिंह : पलामू : देवघर
  • बंधन लौंग : लातेहार : पश्चिमी सिंहभूम
  • अशोक कुमार दास : दुमका : गिरिडीह
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments