रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड द्वारा गुरुवार को बकायादारों से बिजली बिल की वसूली के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान जिन बकायादारों का 10 हजार रुपये से ज्यादा बिजली बिल बकाया है।उनकी बिजली काट दी गई। रांची के विभिन्न क्षेत्रों में जारी अभियान में 345 लोगों की लाइन काट दी।जानकारी के अनुसार अभियान शुक्रवार को भी चलाया जाएगा। इस माह बिजली विभाग द्वारा 80 करोड़ रुपये वसूलने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जबकि पूरे रांची में 12 हजार से ज्यादा बड़े बकायादार हैं।