Sunday, May 12, 2024
HomeDESHPATRAमौसम विभाग की चेतावनी, रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ...

मौसम विभाग की चेतावनी, रांची समेत कई जिलों में बारिश के साथ वज्रपात की सम्भावना

रांची : मौसम विभाग ने झारखण्ड के कुछ जिलों में 20 मार्च तथा 21 मार्च को गरज के साथ बारिश की सम्भावना व्यक्त की है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ बारिश होने की भी संभावना है।

माैसम विज्ञान केंद्र, रांची द्वारा झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 मार्च से दिखेगा। बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस कारण झारखंड में नमी आने की वजह से 20 मार्च से प्रदेश के दक्षिणी और मध्य हिस्से में बारिश की संभावना है। कई जगहाें पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 21 और 22 मार्च काे भी इसका असर रह सकता है।

यहां हो सकती है गरज के साथ बारिश
पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंघभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी तथा रामगढ़।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments