रांची : लाॅकडाउन के दौरान गरीबों को हो रही परेशानियों को देखते हुए स्वयंसेवी संस्था “गूंज” की ओर से विभिन्न जगहों पर गरीबों को चिन्हित कर उनके बीच खाद्यान्न वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में पंडरा स्थित विद्यानगर में मजदूर वर्ग के 26 परिवारों के बीच खाद्य सामग्री बांटे गए। इस संबंध में “गूंज” के समन्वयक सुरेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन शुरू होने के बाद से तकरीबन रोज शहर के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों के बीच राशन सामग्री वितरण किया जा रहा है। इसमें विधवाएं, दिव्यांगजन, बेघर, बेसहारा, मजदूर वर्ग के लोग भी शामिल हैं।