पटना : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन की बिहार प्रदेश इकाई के द्वारा होली मिलन के अवसर पर वीरांगना फाउंडेशन के द्वारा भगवान श्रीराम को समर्पित 2020 के कैलेंडर का लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर बिहार प्रदेश वीरांगना की अध्यक्ष निशा सिंह के नेतृत्व में एक आयोजन किया गया जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की अघ्यक्ष अनामिका सिंह और विश्व हिन्दू परिषद् की संरक्षक गीता सिंह और अन्य वीरांगना पदाधिकारियों ने कैलेण्डर का लोकार्पण किया।
होली मिलन के अवसर पर वीरांगना फाउंडेशन द्वारा भगवान श्रीराम को समर्पित 2020 के कैलेंडर का लोकार्पण
Sourceनवल किशोर सिंह