रांची। नगर निगम के उप महापौर आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रांची विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले नगर निगम के सभी वार्डों के लोगों द्वारा जन समस्याओं से संबंधित शिकायतें मिलने लगी हैं।इस संबंध में उप महापौर के कार्यालय से बताया गया कि आम लोगों का विभिन्न तरह की समस्यों से संबंधित काॅल और मैसेज प्राप्त हुए हैं। सड़क और नालियों के अलावा होल्डिंग टैक्स से संबंधित , वाटर लाईन के साथ – साथ स्ट्रीट लाईट की कमी , स्ट्रीट लाईट लगाने एवं स्ट्रीट लाईट की मरम्मती एवं वृद्धा , विधवा पेंशन आदि से संबंधित शिकायतें उपमहापौर को प्राप्त हो रही हैं। आम लोगो द्वारा इन सभी समस्याओं से उप महापौर को अवगत कराया गया है। सभी शिकायतों का संकलन करके संबंधित विभागों को प्रेषित करने का काम कल से किया जायेगा। उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने कहा कि शिकायतों से संबंधित जगहों पर जाकर जन समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उसके समाधान के प्रति हर संभव कोशिश किया जाएगा।
इस क्रम में शुक्रवार को वार्ड नं 29 स्थित पहाड़ी मंदिर के समीप चून्ना भट्टा मुहल्ले की समस्याओं से उप महापौर रूबरू हुए। वहां बोरिंग फेल होने, सड़क मरम्मति, कल्वर्ट का निर्माण आदि समस्याएं बताई गई। समस्याओं को सूचिबद्ध कर लिया गया है। स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया गया है कि शीघ्र ही इन समस्याओं से निजात दिलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि समस्याओं में अधिकतर सड़क , नाली के निर्माण से संबंधित शिकायतें आ रही है। उपमहापौर ने कहा कि सभी समस्याओं को सूचिबद्ध किया जा रहा है । फंड की उपलब्धता होते ही सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न कराया जायेगा। निरीक्षण के दौरान अमन वर्मा , अविनाश जायसवाल , बिज्जू शर्मा , अभिजीत राज , अनुज सिन्हा , कृष्णा विश्वकर्मा , मदन विश्वकर्मा , संजय तिवारी , गुड्डू वर्मा , रॉकी सिंह , गोपी चौरसिया , मिथुन साव समेत स्थानीय निवासी मौजूद थे।
जन समस्याओं से रूबरू हुए उपमहापौर, वार्ड 29 में व्याप्त समस्याएं दूर करने का दिया आश्वासन
शिकायतों से संबंधित जगहों पर जाकर जन समस्याओं की जानकारी ली जाएगी और उसके समाधान के प्रति हर संभव कोशिश किया जाएगा।
Sourceनवल किशोर सिंह