Tuesday, April 30, 2024
HomeDESHPATRAभाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा रांची महानगर जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित

अंनुसूचित जाति समाज के लोग मात्र 8 प्रतिशत लोग सरकारी सेवा व 1प्रतिशत निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं।

रांची। रातुरोड स्थित महानगर कार्यालय में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रामलगन राम ने की। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अमर कुमार बाउरी बिधायक सीपी सिंह, मोर्चा के प्रदेश प्रभारी ब्रजमोहन राम, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री जीतुचरण राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीरज पासवान, मनोज मिश्र, सत्यनारायण सिंह, सीता राम रवि, प्रमंडल प्रभारी उपेंद्र रजक’, योगेंद्र लाल, महानगर के महामंत्री वरूण साहु ,बलराम सिंह , मनोज दास उपस्थित थे बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी कार्यकर्ता अंनुसूचित जाति के सवाल/ समस्या व मुद्दों पर मुखर रहें व कार्ययोजना को समाज के बीच बताएँ। साथ ही उन्होंने कहा कि मोर्चा जनमानस के सवाल व अत्याचार पर चुप नहीं रहेगा
उन्होंने कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार में लगातार दलितों पर अत्याचार बढ रहा है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
उन्होंने कार्यकर्ता को आह्वान करते हुए कहा कि एकसूत्र में बंधकर पार्टी व समाज को दिशा देने का काम करें। अंनुसूचित जाति समाज के लोग मात्र 8 प्रतिशत लोग सरकारी सेवा व 1प्रतिशत निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं। लेकिन हमें बाबा साहब के दिए अधिकारों के लिए आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार के जो योजनाएँ चल रही है, उससे सबसे ज्यादा लाभ हमारे समाज को मिल रहा है।
सीपी सिंह ने कहा कि*
भाजपा में अनुसूचित जाति मोर्चा एक महत्वपूर्ण मोर्चा है इस मोर्चा से भाजपा को काफी उम्मीद है।
महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता ने संगठन के मजबूत व विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोर्चा रांची में मजबूती के साथ हर कार्यक्रम को कर रही है।
बैठक का संचालन महामंत्री बिनोद राजन, रंधीर रजक ने किया। बैठक में मोर्चा के उपाध्यक्ष मोहन राम ,गीता नायक, महाबीर नायक, संजय रजक, संजय रबिदास, राजू रजक, कोषाध्यक्ष बी के दास मीडिया प्रभारी राजु राज, छोटु पासवान, अंजू देबी सहित 16मंडल के अध्यक्ष महामंत्री कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।
यह जानकारी मीडिया प्रभारी छोटू पासवान ने दी।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments