Thursday, May 16, 2024
HomeDESHPATRAवार्ड संख्या पांच की जनसमस्याओं से रूबरू हुए आदित्य विक्रम जायसवाल

वार्ड संख्या पांच की जनसमस्याओं से रूबरू हुए आदित्य विक्रम जायसवाल

रांची नगर निगम से बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल शुक्रवार को रांची नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या पांच स्थित परवेज कॉलोनी, किशुनपुर ,(बरियातू) रांची का भ्रमण कर जनसमस्याओं से रूबरू हुए। इस क्रम में उक्त क्षेत्र के निवासियों ने मूलभूत सुविधाओं (सड़क, स्ट्रीट लाइट, पानी आदि) से वंचित रहने की शिकायत की। स्थानीय नागरिकों ने श्री जायसवाल को बताया कि बरसात में कॉलोनी के अधिकतर घरों में गंदा पानी घुस जा रहा है, इससे काफी परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में यहां के लोग कई बार मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और नगर निगम से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
नागरिकों ने बताया कि वार्ड नंबर पांच के परवेज कॉलोनी, किशुनपुर (बरियातू) में बरसात की वजह से जलजमाव से नारकीय स्थिति उत्पन्न हो गई है। घरों से भी बाहर निकलने में काफी दिक्कतें हो रही है। वार्ड वासियों ने नगर निगम से मूलभूत समस्याओं को लेकर लगातार गुहार लगाया तथा आवेदन दिया। इसके बावजूद स्थिति यथावत है।
श्री जायसवाल ने मोहल्लेवासियों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि रांची नगर निगम इस बारिश के मौसम में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारीपूर्वक करे। शहर के जिन जिन क्षेत्रों में बारिश के पानी से जलजमाव, गंदगी एवं जन समस्याएं उत्पन्न हो रही है, उसे संज्ञान में लेकर समाधान करे। नियमित रूप से नालियों की सफाई की जाए तथा कचरों का उठाव हो।
उन्होंने कहा कि यहां के लोग 2018 से मुख्यमंत्री, पार्षद, मेयर ,नगर निगम एवं स्थानीय विधायक को सड़क,नाली, बिजली, स्ट्रीट लाइट, निर्माण से संबंधित कई आवेदन दिए गए हैं लेकिन अभी तक निगम द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इस मौके पर सिराज अमन, सरवर पाल ,आसिफ अहमद, इसरत परवीण, हिना परवीन ,इशत खातून ,रुखसाना परवीण, रेहाना परवीण, नाजिया तबस्सुम, खुशबू परवीण ,बदरूम निशा, गुड़िया परवीण ,मोहम्मद सदीक ,मोहम्मद अनवर, मोहम्मद शहजाद, साकिब,बबलू,आतिश ,नेहज, साकिब ,मोहम्मद शहजाद ,सिराज ,शहनवाज ,मुख्तार आलम सहित अन्य मौजूद थे।

dpadmin
dpadminhttp://www.deshpatra.com
news and latest happenings near you. The only news website with true and centreline news.Most of the news are related to bihar and jharkhand.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments