रांची। प्रदेश जदयू प्रवक्ता सागर कुमार ने एचईसी पर गहराए संकट पर कहा कि एशिया प्रसिद्ध कारखाना एचईसी झारखंड की शान है। इसे बचाने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों को आगे आना चाहिए। साथ ही राज्य सरकार को भी अविलंब हस्तक्षेप करते हुए एचईसी के अस्तित्व को बचाने की दिशा में सकारात्मक पहल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश का मदर प्लांट है। कई स्टील कारखानों की स्थापना एचईसी के कारण ही संभव हो सकी है।
उन्होंने कहा कि एचईसी में तकरीबन पांच हजार कर्मी कार्यरत हैं। इनमें स्थायी और अस्थायी मजदूर, कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। लगभग दो लाख की टाउनशिप है। एचईसी राज्य के आर्थिक विकास में बड़ा भागीदार रहा है। यह एक मात्र ऐसा प्लांट है जहां कि सुई से लेकर हवाई जहाज़ तक के पार्ट्स बनाये जाते है। एचईसी ने इसरो (ISRO) तक के लिए उपकरण बनाया है। उन्होंने कहा कि यदि एचईसी बंद हो जाएगी तो काफी लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जदयू केंद्र सरकार को पत्र लिखकर एचईसी को बचाने हेतु अनुरोध करेगा।
एचईसी को बचाने के लिए एकजुटता जरूरी : जदयू
यह एक मात्र ऐसा प्लांट है जहां कि सुई से लेकर हवाई जहाज़ तक के पार्ट्स बनाये जाते है।
Sourceनवल किशोर सिंह