Thursday, May 9, 2024
Homeभ्रष्टतंत्रभ्रष्टतंत्र: 88 हजार करोड़ रुपये की कीमत के ₹500 के नोट RBI...

भ्रष्टतंत्र: 88 हजार करोड़ रुपये की कीमत के ₹500 के नोट RBI के रिकॉर्ड से गायब! RTI से खुला भेद

500 रुपये के 8,810.65 मिलियन नए नोट जारी किए गए थे।जिनकी कीमत 88,032.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

भारतीय रिज़र्व बैंक ने 500 रुपये के 8,810.65 मिलियन नए नोट जारी किए थे। RTI में हुए खुलासे के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अब तक 7260 मिलियन नोट ही रिसीव किया है। डाटा के अनुसार 1760.65 मिलियन नोट भारतीय इकोनॉमी से ग़ायब हैं, इन ग़ायब नोटों के बारे में रिज़र्व बैंक को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आपको बता दें कि RTI कार्यकर्ता मनोरंजन रॉय ने भारतीय रिज़र्व बैंक से 500 के नोटों के बारे में विस्तृत जानकारी माँगी थी। RTI में माँगी गई जानकारी के जवाब में रिज़र्व बैंक ने बताया है कि बड़ी संख्या में 500 रुपये के नोट भारतीय इकोनॉमी से गायब हैं। जिनकी कीमत 88,032.50 करोड़ रुपये होती है।

500 रुपये के 8,810.65 मिलियन नए नोट जारी किए गए थे। RTI के अनुसार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 7260 मिलियन नोट ही रिसीव किया है। डाटा के अनुसार 1760.65 मिलियन नोट इंडियन इकोनॉमी से मिसिंग हैं। जिसकी कीमत 88,032.50 करोड़ रुपये है।

भारत में नोटों की छपाई के लिए तीन यूनिट हैं 

RTI के तहत दी गई जानकारी में बताया है कि नोटबंदी में पुराने 500 के नोट बंद किए जाने के बाद 2016-2017 के दौरान नासिक स्थिति नोट छापाखाना यूनिट ने 1662 मिलियन नोट RBI को सप्लाई किए गए थे। बेंगुलरू यूनिट ने 5195.65 मिलियन नोट और देवास ने 1953 मिलियन नोट RBI को सप्लाई किया था। तीनों यूनिट से कुल मिलाकर 8810.65 मिलियन नोट RBI को सप्लाई किए गये थे। जिसमें से सिर्फ 7260 मिलियन नोट ही रिजर्व बैंक ने रिसीव किया था।  

RTI के अनुसार अप्रैल 2015 से दिसंबर 2016 के दौरान नासिक यूनिट ने 500 रुपये के 375.450 मिलियन नए नोट छापे थे। लेकिन आरबीआई के पास मात्र 345 मिलियन नोट का ही रिकॉर्ड है। रिपोर्ट के अनुसार गायब हुए 1760.65 मिलियन नोट में 210 मिलियन की प्रिटिंग नासिक में हुई थी। उस वक्त रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन थे। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments